11 पूर्व सांसदों के खिलाफ आरोप तय करने के कोर्ट के आदेश

Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (00:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने संसद में सवाल पूछने के एवज में कथित रूप से धनराशि लेने के वर्ष 2005 के बहुचर्चित मामले में गुरुवार को 11 पूर्व सांसदों के खिलाफ रिश्वत और आपराधिक षड्यंत्र रचने संबंधी आरोप तय करने के निर्देश दिए।
         
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान संसद में  सवाल पूछने के एवज में कैमरे के समक्ष धनराशि लेने की बात स्वीकार कर इन सांसदों ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। 
              
गौरतलब है कि दो पत्रकारों ने इन सांसदों के खिलाफ एक स्टिंग ऑपरेशन किया था और इसे 12 दिसम्बर 2005 को एक निजी न्यूज चैनल पर प्रसारित किया था और इसी मामले को सवाल के बदले धनराशि घोटाला नाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में सांसदों के खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल किया था। 
             
इन 11 सांसदों में छत्रपाल सिंह लोढा (भाजपा), अन्ना साहेब एमके पाटिल (भाजपा), मनोज कुमार (राजद), चन्द्र प्रताप सिंह (भाजपा), राम सेवक सिंह (कांग्रेस), नरेन्द्र कुमार कुशवाहा (बसपा), प्रदीप गांधी (भाजपा), सुरेश चंदेल (भाजपा), लालचंद कौल (बसपा), वाईजी महाजन (भाजपा) और राजा रामपाल (बसपा) शामिल हैं। 
             
इनके अलावा अदालत ने रवीन्द्र कुमार के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। एक आरोपी विजय फोगाट की मौत होने के मामले में उसके खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दी गई है। 
         
पुलिस पहले ही इस मामले में वेब पोर्टल के दो पत्रकारों के खिलाफ रिश्वत के लिए उकसाने के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। हालांकि इस मामले में इनके खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही को दिल्ली उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था। 
        
विशेष जज पूनम चौधरी ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी और न्यायालय ने उस दिन सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला कि ASI सर्वेक्षण होगा या नहीं, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के सम्मान में इंदौर में राजवाड़ा में पहली बार कैबिनेट की बैठक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बमबारी में 4 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी

अगला लेख