15 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ पकड़ी गई विदेशी महिला

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (22:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विदेशी महिला को तीन किलोग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसका बाजार मूल्य 15 करोड़ रुपए आंका गया है। आरोपी की पहचान जिम्वाब्बे की बेट्टी रेमी के रूप में हुई है। वह सोमवार को दिल्ली से गोवा जाने की कोशिश कर रही थी।


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) ने आज बताया कि उसके सर्विलांस एवं खुफिया कर्मचारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कल रात साढ़े आठ बजे के करीब हवाई अड्डा के प्रस्थान द्वार संख्या तीन पर आरोपी महिला को रोककर उसकी जांच की।

वह इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-505 से गोवा जा रही थी। उड़ान रात 9.40 बजे रवाना होनी थी। उसके बैग की स्कैनिंग पर उसमें कुछ संदेहास्पद पदार्थ होने का पता चला। बैग खाली था, लेकिन उसका वजन खाली बैग की तुलना में काफी ज्यादा था। बैग का नकली कवर हटाने पर उसमें से तीन किलोग्राम का एक पैकेट निकला।

इस दौरान नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे। जांच में पैकेट में मेथमफेटामाइन पाया गया जिसे पार्टी ड्रग या आइस के नाम से भी जाना जाता है। जब्त नशीले पदार्थ का बाजार मूल्य 15 करोड़ रुपए है। महिला को नशीले पदार्थ के साथ नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More