झारखंड में घूमने आई स्पेन की महिला के साथ दरिंदगी, पहले पीटा फिर 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (13:57 IST)
Foreign woman raped in Jharkhand:  झारखंड के दुमका में बेहद खौफनाक और दरिंदगी वाला मामला सामने आया है। दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के स्पेन की विदेशी महिला से गैंग रेप किया गया। रेप से पहले महिला और उसके पति के साथ मारपीट की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

क्‍या है मामला : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन की एक महिला व एक पुरुष टूरिस्ट दो अलग-अलग बाइक से निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। देर रात करीब 10 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं।

पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ चल रही है। जबकि दुष्‍कर्म का शिकार हुई महिला को अस्‍पताल भेजकर मेडिकल जांच करवाई जा रही है।   
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More