विदेशी पर्यटक 15 अक्टूबर से चार्टर्ड विमान से भारत आ सकेंगे, जारी किया जाएगा नया पर्यटक वीजा

Webdunia
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (23:36 IST)
नई दिल्ली। भारत ने चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा जारी करने का निर्णय किया है और नियमित विमान से आने वाले पर्यटकों को 15 नवंबर से पर्यटक वीजा जारी किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को यह घोषणा की। कोरोनावायरस महामारी के कारण मार्च 2020 से ही अंतरराष्ट्रीय वीजा एवं यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था और महामारी की स्थिति में सुधार को देखते हुए इसमें ढील दी जा रही है।

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि विभिन्न सूचनाओं पर गौर करने के बाद मंत्रालय ने चार्टर्ड विमान से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर 2021 से नया पर्यटक वीजा जारी करने का निर्णय किया है। इसमें कहा गया कि चार्टर्ड विमान के अलावा अन्य विमानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 नवंबर 2021 से पर्यटन वीजा जारी किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं नियमों का विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले संवाहकों और अन्य संबंधित पक्षों को पालन करना होगा। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले वर्ष विदेशियों के लिए हर तरह के वीजा पर रोक लगा दी गई थी।

केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए थे ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए विदेशी नागरिकों को बाद में भारत में प्रवेश के लिए पर्यटन वीजा के अलावा अन्य वीजा की अनुमति दे दी गई।

बहरहाल, गृह मंत्रालय को विभिन्न राज्य सरकारों एवं संबंधित पक्षों से पर्यटन वीजा जारी करने का आग्रह प्राप्त हो रहा था ताकि विदेशी पर्यटक भारत आ सकें। बयान में बताया गया कि गृह मंत्रालय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय एवं विभिन्न राज्य सरकारों से संपर्क किया, जहां विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है और इस पर निर्णय किया।

भारतीय पर्यटन क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण संगठन एफएआईटीएच ने विदेशी पर्यटकों के लिए ई-वीजा बहाल करने पर सरकार को धन्यवाद दिया। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी (एफएआईटीएच) के अध्यक्ष नकुल आनंद ने कहा, हम यहां वाले पर्यटकों के साथ एक सकारात्मक शुरुआत की आशा करते हैं और तीसरी लहर नहीं होने की स्थिति में आशा करते हैं कि सभी देश पर्यटन को बढ़ावा देंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पानी बंद होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका, सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना रद्द

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर कितना निर्भर है भारत?

LIVE: पानी रोकने से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर रातभर फायरिंग, भारत का करारा जवाब

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

अगला लेख
More