नए भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का संतुलित विकास जरूरी : मोदी

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2020 (21:54 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का संतुलित विकास आवश्यक है और इसी को ध्यान में रखकर उनकी सरकार काम कर रही है।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यह द्वीप समूह आत्मनिर्भर भारत और नये भारत के विकास और उसकी सुरक्षा में प्रमुख भूमिका निभाएगा।
 
उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का संतुलित विकास आवश्यक है। हमने सुनिश्चित किया है कि सरकार भले ही एक जगह से काम करती हो, लेकिन उसके कार्यों का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों का लाभ समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति ही नहीं बल्कि देश के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मिलना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि एक तरफ हम गरीबों के घर, शौचालय, रसोई गैस, पीने का पानी, बिजली, मोबाइल, इंटनरनेट, सड़क, रेल कनेक्टिविटी जैसी बहुत ही मूल ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मेगा और आधुनिक परियोजनाओं पर भी तेज़ी से काम कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस अंडमान-निकोबार द्वीप समुह ने भारत की आज़ादी के आंदोलन को ताकत दी उसकी आत्मनिर्भर भारत के लिए, नए भारत की रक्षा-सुरक्षा और समृद्धि के लिए भी व्यापक भूमिका है। उन्होंने कहा कि इसी को समझते हुए 2017 में ही द्वीप समूह विकास एजेंसी का गठन किया गया था।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र के भीतर बिछाई गई केबल संपर्क सुविधा (ओएफसी) से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मोबाइल और लैंडलाइन दूरसंचार सेवाएं बेहतर होंगी।
 
उन्होंने कहा कि इंटरनेट कनेक्टिविटी में बहुत बड़ा सुधार हो जाएगा। नेटवर्क की समस्या की चर्चा बार-बार आती है उसका भी समाधान होगा। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई-लिखाई सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलना संभव हो पाएगा। पर्यटन और दूसरे कारोबार से जुड़े साथियों को भी देश और दुनिया से जुड़ने में अब कोई समस्या नहीं आएगी।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली से इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। समुद्र के भीतर बिछा यह केबल पोर्ट ब्लेयर, स्वराज दीप (हैवलॉक), लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लांग आईलैंड और रंगट को भी जोड़ेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 100 दिन के कार्यकाल की 10 खास बातें

अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा भारत का मान बढ़ाया

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

अगला लेख
More