Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से 9 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 3 घरेलू विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। 3 उड़ानों को रद्द करना पड़ा जिनमें 1 अंतरराष्ट्रीय और 2 घरेलू हैं। रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। 4 रेल सेवाओं को रद्द करना पड़ा और 69 ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। 16 रेल सेवाओं के समय में बदलाव किया गया।
कई स्थानों पर दृश्यता कम रहने से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। (वार्ता)