sundarkand

भारत के बड़े हिस्से में उठ रही हैं आग की लपटें

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (14:14 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भारत के काफी बड़े हिस्से की 10 दिन पुरानी तस्वीरें जारी की हैं जिनमें दर्शाया गया है कि भारत के कुछ राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और कुछ दक्षिण भारत के राज्यों में आग की लपटें देखी गई हैं। 
 
विदित हो कि भारत में गर्मी के मौसम में तेज गर्मी के कारण आग लग जाती है जिससे ब्लैक कॉर्बन पैदा होता है जो कि प्रदूषण फैलाता है। नासा की तस्वीरों में जो बिंदुनुमा आकार दिखाए गए हैं, वे मध्य भारत में फसलों में लगने वाली आग के हैं।  
 
यह आग किसानों द्वारा भी लगाई जाती है क्योंकि चावल और गेहूं की फसल के बाद किसान अपने खेतों की सफाई का काम मजदूरों से नहीं कराना चाहते हैं, इस कारण से छोटे-छोटे ठूंठ खेतों में खड़े रह जाते हैं। चूंकि ये पशु आहार के तौर पर भी काम नहीं आता है, इस कारण से गेहूं के छोटे-छोटे ठूंठों को जलाने की प्रवृति बढ़ रही है।   
एक जानकारी के मुताबिक खेतों में खड़ी फसल के अवशेषों को जलाने से देश में करीब 14 फीसदी काले कार्बन का उत्सर्जन होता है। हाल के वर्षों में गेंहूं के अवशेषों को जलाने के मामलों में सीहोर जिले में करीब 10 किसानों को गिरफ्तार किया गया। अप्रैल की शुरुआत में मध्यप्रदेश के हरदा और बेतूल जिलों के करीब 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में आग देखी गई।
 
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार भी किसानों से पराली नहीं जलाने के लिए अपील कर चुकी है। दिल्ली से लगे इलाकों में प‍राली जलाने के परिणामस्वरूप राजधानी में प्रदूषण का स्तर और ज्यादा बढ़ जाता है।

पंजाब में खेतों में लगने वाली आग के अर्थशास्त्र की जानकार रिद्मिमा गुप्ता का कहा है कि खेतों में खड़ी फसल के अवशेषों को जलाने से देश में करीब 14 फीसदी काले कार्बन का उत्सर्जन होता है। हाल के वर्षों में गेहूं के अवशेषों को जलाने के मामलों में सीहोर जिले में करीब 10 किसानों को गिरफ्तार किया गया। अप्रैल की शुरुआत में मध्यप्रदेश के ही हरदा और बेतूल जिलों के करीब 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में आग देखी गई। 
 
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार किसानों से अपील कर चुकी है कि वे खेतों में पराली न जलाएं। राजधानी दिल्ली के आसपास पंजाब, हरियाणा आदि क्षेत्रों में पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, छात्रों के साथ सरकार की बैठक

हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- विकास जरूरी, लेकिन जल-जंगल-जमीन की कीमत पर नहीं

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्रों को मंत्र, ‘जिंदगी की परीक्षा में सब आउट ऑफ सिलेबस’, चुनौतियों से मत घबराना

'3 साल से जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, कहा- उत्तराखंड लौटकर करना चाहता हूं काम

'क्या हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए?' राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर शशि थरूर का बड़ा बयान

अगला लेख