तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (19:34 IST)
Sri Venkateswara temple News: हिन्दू धर्मावलंबियों की आस्था को चोट पहुंचाने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। इसके मुताबिक ‍तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था। इस खबर के सामने आने के बाद हिन्दू श्रद्धालु सिहर गए हैं। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में तिरुपति लड्डू चढ़ाया जाता है। मंदिर का संचालन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) करता है।
 
जानकारी के मुताबिक जुलाई 2024 में तिरुपति मंदिर के प्रसाद में उपयोग किए जाने वाले घी की जांच की गई तो इस घृणित कृत्य का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक प्रसाद के लिए उपयोग किए जाने वाले घी में मछली का तेल और पशुओं की चर्बी मिलाई जाती थी। आपको बता दें कि हिन्दू समुदाय प्रसाद को बहुत ही पवित्र मानता है। 
क्या कहा था चंद्रबाबू ने : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आरोप लगाया था कि आंध्रप्रदेश की पिछली युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) सरकार ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया था।
 
नायडू ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की एक बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया था कि यहां तक ​​कि तिरुमला लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाया गया था। उन्होंने घी की जगह पशु चर्बी का इस्तेमाल किया था। मुख्यमंत्री नायडू ने हालांकि कहा कि अब शुद्ध घी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है। वहीं, नायडू के बयान पर वायएसआरसीपी ने कहा कि मंदिर के प्रसाद पर यह घटिया टिप्पणी है। यह अस्था पर प्रहार है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में गर्मी से बुरा हाल, उत्तराखंड में बारिश के आसार, IMD अलर्ट

पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने की शांति के लिए बातचीत की पेशकश, क्या है भारत का जवाब?

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर

Ceasefire को लेकर भारत और पाक के DGMO ने की बात, Pakistan के विदेश मंत्री डार ने किया यह दावा

अगला लेख