पटाखों का इतिहास: कैसे चीन, यूरोप और अरब होती हुई भारत आई आतिशबाजी

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (12:59 IST)
दिवाली आते ही अब एक बार फि‍र से पटाखों की विस्‍फोटक चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग पटाखें जलाने के पक्ष में रहते हैं तो कुछ इसे पर्यावरण और स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचाने वाला बताकर आतिशबाजी के खि‍लाफ हैं।
 
किसी भी मुद्दे पर इस तरह की सहमति और सहमति चलती रहेगी, यह आम बात है, लेकिन इस बीच यह जानना दिलचस्‍प होगा कि आखि‍र पटाखों या आतिशबाजी का इतिहास क्‍या है।
 
रिपोर्ट के मुताबि‍क पटाखों का इतिहास चीन से जुड़ा है, करीब 2200 साल पहले चीन के लुइयांग शहर में पटाखें जलाए गए थे। तब उनका आकार और तरीका ऐसा नहीं था, जैसा आज होता है। ये एक तरह की बांस की छड़ि‍यां होती थीं, जिन्‍हें आग में जलाने से धमाका होता था।
 
बाद में चीनी नागरिकों ने बांस की छड़ि‍‍यों में बारुद भरकर पटाखें बनाए, जिन्‍हें हैंडमेड पटाखे कहा जाता है। इसके बाद बांस के बजाए कागज का इस्‍तेमाल किया जाने लगा।
 
यह भी कहा जाता है कि करीब 500 साल पहले एक शहजादी की शादी में आतिशबाजी की गई थी। इस दौरान कहा जाता है कि करीब 80 हजार के पटाखे जलाए गए थे। हालांकि इसमें कितने सच्‍चाई है यह किसी को नहीं पता, लेकिन अलग अलग रिपोर्ट से यही तथ्य उभरकर सामने आते हैं।

चीन के बाद पटाखें यूरोप और अरब देशों में लोकप्र‍िय होने लगे। यहां कुछ खास मौकों पर या फि‍र अपनी जनता को खुश करने के लिए उस वक्‍त के राजा-महाराजा और शाषक आतिशबाजी करने लगे। वहीं बाद में अमेरिका की आजादी के मौके पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की गई।

तमाम देशों की यात्रा करते हुए करीब 1400 या 1500 ईसवीं में इतिहास में पटाखों और आतिशबाजी का जिक्र मिलता है। जो अलग-अलग उत्‍सवों और शादियों आदि में किया जाता रहा है। मध्‍य युग में आतिशबाजी राजशाही परिवारों का अभिन्‍न हिस्‍सा था।

बाद में धीरे-धीरे यह रौशनी के पर्व दिवाली का भी हिस्‍सा बन गया। और इतना प्रचलित हुआ कि आज तक हर छोटे बड़े उत्‍सव और आयोजन में आतिशबाजी की जाती है। हालांकि अब धीरे-धीरे ग्रीन पटाखों का चलन भी हो चला है। जानते हैं कितने फायदेमंद हैं ग्रीन पटाखें।  

क्या होते हैं ग्रीन पटाखे?
ग्रीन पटाखों को खास तरह से तैयार किया जाता है और माना जाता है कि इससे प्रदूषण काफी कम होता है। इन पटाखों से 30-40 फीसदी तक प्रदूषण को कम किया जाता है। इन पटाखों में वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले नुकसानदायक कैमिकल नहीं होते हैं। ग्रीन पटाखों के लिए कहा जाता है कि इसमें एल्युमिनियम, बैरियम, पौटेशियम नाइट्रेट और कार्बन का इस्तेमाल नहीं किया जाता या फिर बहुत कम मात्रा में किया जाता है।

इससे वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सकता है। ग्रीन पटाखे दिखने में सामान्य पटाखों की तरह ही होते हैं और ग्रीन पटाखों की कैटेगरी फुलझड़ी, फ्लॉवर पॉट, स्काईशॉट जैसे सभी तरह के पटाखे मिलते हैं। इन्हें भी माचिस की तरह जलाया जाता है, इसके अलावा इनमें खुशबू और वाटर पटाखे भी जाते हैं, जिन्हें अलग तरह से जलाया जाता है। इन पटाखों से रोशन भी होती है। ये सामान्य पटखों वाला फील देते हैं। बस ये पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।

इन पटाखों को जलाने पर धुआं निकलता है और इसकी मात्रा कम होती है। हालांकि ये पटाखे सामान्य पटाखों से थोड़े महंगे होते हैं। जहां सामान्‍य पटाखों के लिए 250 रुपए तक खर्च करना पड़ता है, वहीं ग्रीन पटाखों के लिए 400 रुपये से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apple Event 2024 : 79,900 में iPhone 16 लॉन्च, AI फीचर्स मिलेंगे, एपल ने वॉच 10 सीरीज भी की पेश

जीएसटी परिषद नवंबर में स्वास्थ्य, जीवन बीमा प्रीमियम पर कर की दर में कटौती पर लेगी फैसला

महाराष्ट्र BJP चीफ के बेटे की ऑडी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक समेत 2 गिरफ्तार

Bihar : झोलाछाप डॉक्‍टर ने की सर्जरी, यूट्यूब पर देखा था वीडियो, किशोर की मौत

हरियाणा में रिश्तों की जंग, कहीं बहन-भाई तो कहीं दादा-पोते के बीच में दिखेगा ‍मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, एम्स में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर

सबसे बड़ा सवाल, जम्मू कश्मीर में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए बयान पर भड़के शिवराज, कहा विदेश में देश की छवि खराब करना देशद्रोह

लोकसभा चुनाव पर अमेरिका में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, जानिए क्या कहा?

सोया स्टेट मध्यप्रदेश में सोयाबीन पर सियासी घमासान, 6000 समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा

अगला लेख
More