Publish Date: Wed, 20 Jul 2022 (23:33 IST)
Updated Date: Thu, 21 Jul 2022 (09:06 IST)
भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में आग की घटना सामने आई है। आईएनएस विक्रमादित्य नौसेना बेस कारवार से सामान्य समुद्री ट्रायल पर था तभी आग की घटना सामने आई।
जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों ने आसानी से आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त यह कर्नाटक के करवार के पास गश्त पर था। उन्होंने बताया कि जहाज के चालक दल ने उसपर मौजूद अग्निशम यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।