Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान लगी आग, 14 झुलसे, अमित शाह ने की CM से बात

DM ने दिए जांच के आदेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahakal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 25 मार्च 2024 (12:11 IST)
मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लगने से सेवकों समेत 14 पुजारी झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आग सुबह करीब 5.50 बजे मंदिर के गर्भ गृह में लगी। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से महाकाल की घटना पर जानकारी ली। 
 
उन्होंने कहा कि 14 पुजारी झुलस गए। कुछ का इलाज यहां जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि आठ ने इंदौर में इलाज की मांग की है।
 
इंदौर के श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनोद भण्डारी ने बताया कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आग लगने की घटना में झुलसे आठ व्यक्तियों को उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि सभी आठ लोग 35 से 40 प्रतिशत झुलसे हैं। इनमें से एक व्यक्ति की हालत अन्य से गंभीर है। हमने इलाज शुरू कर दिया है।"
 
उज्जैन कलेक्टर ने कहा कि “घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जांच जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना और अपर कलेक्टर अनुकूल जैन करेंगे। वे तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि आग उस समय लगी जब गुलाल पूजा की थाली पर गिर गया, जिसमें जलता हुआ कपूर था। बाद में यह फर्श पर फैल गया जिससे आग फैल गई।"
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई है। पुजारी आशीष ने संवाददाताओं से कहा, "होली के अवसर पर एक अनुष्ठान के तहत गुलाल फेंके जाने के बाद आग लगी। इससे पुजारी झुलस गए।"
 
अधिकारियों ने कहा कि गर्भगृह के सामने नंदी हॉल में घटना के दौरान कुछ वीवीआईपी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन भक्तों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सब कुछ नियंत्रण में है।
इस बीच, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर स्थित सैम्स पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर में हुई घटना में घायल लोगों का हाल-चाल जाना।
फूलों की होली से शुरुआत : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर के आंगन में रविवार शाम को ही होली पर्व की शुरुआत हो गई थी। संध्या आरती में हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ गुलाल से होली खेली थी। इसके बाद महाकाल प्रांगण में होलिका दहन किया गया था। रविवार को भस्म आरती में भक्तों ने 51 क्विंटल फूलों के साथ होली खेलकर पर्व की शुरुआत की थी। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के अलीपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, 34 गाड़ियां मौके पर