झारखंड में नया बवाल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत 9 पर FIR

Webdunia
शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (07:43 IST)
रांची। झारखंड के देवघर में बने नए एयरपोर्ट पर देवघर प्रशासन और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच विवाद हो गया। देवघर प्रशासन ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ जबरन एटीएस में घुसने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। वहीं इस मामले में सांसद की शिकायत पर देवघर डीसी पर दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
 
एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे डीएसपी रैंक के अधिकारी ने कुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे के दोनो बेटे, शेषाद्रि दुबे, सुनील तिवारी, पिंटू तिवारी, देवता पांडे, देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा और पायलट के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
 
एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा पर भी अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही व यात्रियों को अप्रत्यक्ष रूप से एटीसी रूम में प्रवेश व उपस्थिति के लिए समर्थन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 
इन लोगों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने जबरन ATC की बिल्डिंग में घुसकर दबाव बनाते हुए न सिर्फ नियमों का उल्लंघन किया बल्कि सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए जबरन उड़ान भरने के लिए क्लियरेंस लिया और दिल्ली के लिए टेक ऑफ कर गए।
 
वहीं इस मामले में सांसद की शिकायत पर देवघर डीसी पर दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
 
 
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट में नाइट टेकऑफ, लैंडिंग व IFR सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण एटीसी क्लीयरेंस संभव नहीं था। एटीसी कंट्रोल रूम में डायरेक्टर संदीप ढींगरा व पायलट की बात हो रही थी। एटीसी पर क्लीयरेंस के लिए दबाव डाला गया। कुछ देर बाद सांसद निशिकांत दुबे व मनोज तिवारी सहित अन्य भी एटीसी रूम में पहुंच गए। सभी ने जल्द क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया। इसके बाद उन्हें एटीसी क्लीयरेंस मिल गया व सभी लोग वहां से निकल गए।

देवघर डीसी ने ट्वीट कर कहा, देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन एवं ATC बिल्डिंग के अन्दर बिना किसी अनुमति के यात्रियों के प्रवेश को लेकर उपायुक्त कार्यालय को पत्र मिला है। इस संदर्भ के C.C.T.V. अवलोकन में पाया कि ATC बिल्डींग में दिनांक 31.08.2022 को घटना वक्त यात्रियों के अलावा कई अन्य व्यक्ति भी ATC बिल्डींग में सुरक्षा मापदण्डों का उल्लंघन करते हुए प्रवेश किए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

मॉक ड्रिल के लिए दिल्ली तैयार, कैेसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, मुख्यमंत्री आवास के पास कर रहे थे प्रदर्शन

पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर अनिश्चितता के बादल, कैसी है तैयारियां?

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

US के ऐलान से बढ़ेगी पाकिस्तान की टेंशन, भारत की मदद के लिए तैयार अमेरिका

अगला लेख