श्रीश्री रविशंकर को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 अक्टूबर 2024 (12:39 IST)
Sri Sri Ravi Shankar news in hindi : आध्यात्मिक गुरु और वैश्विक मानवतावादी नेता श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। फिजी, गुरुदेव को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान करने वाला दुनिया का छठा देश बन गया है।
 
फीजी गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम रातू विलियामे एम. कटोनिवेरे ने श्रीश्री रविशंकर को 'ऑनरेरी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' की उपाधि प्रदान की। श्रीश्री को यह सम्मान उनके मानव आत्मा के उत्थान, विभिन्न समुदायों को एक साथ लाने और शांति और सद्भाव के क्षेत्र में उनके अथक योगदान के लिए प्रदान किया गया है।   
 
फीजी ने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से विश्व स्तर पर उनके मानवीय कार्यों के विशाल दायरे को मान्यता दी है, जो पिछले 43 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला और युवा सशक्तिकरण, और तनाव राहत और ध्यान कार्यक्रम के क्षेत्र में अपनी विविध सेवा पहलों के माध्यम से खुशी और सद्भाव फैला रहा है। 
 
श्रीश्री ने फिजी की अपनी यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति कटोनिवेरे, फिजी के उप प्रधान मंत्री, विलियम गावोका और फिजी में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट समन्वयक डर्क वैगनर समेत कई गणमान्य लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इन नेताओं को बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग युवाओं को सशक्त बनाकर द्वीप राष्ट्र की समग्र प्रगति में योगदान दे सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More