Publish Date: Tue, 23 May 2017 (14:38 IST)
Updated Date: Tue, 23 May 2017 (14:40 IST)
गुवाहाटी। भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 लडाकू विमान मंगलवार को असम में तेजपुर के निकट लापता हो गया। विमान में दो पायलट सवार हैं।
वायुसेना के सूत्रों के अनुसार विमान ने तेजपुर के वायुसेना स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण उडान भरी थी। हवाई अड्डे से करीब 60 किलोमीटर उत्तर दिशा में जब यह विमान था तभी उसका रडार एवं रेडियो संपर्क टूट गया। रडार से संपर्क टूटने के बाद से विमान का कुछ पता नहीं चला है।