FICCI ने शोक जताकर कहा, रतन टाटा ने उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (12:32 IST)
नई दिल्ली। उद्योग मंडल फिक्की (FICCI) ने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा आदर्श बताया जिन्होंने नैतिक पूंजीवाद के अपने दृष्टिकोण से उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।ALSO READ: रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र में एक दिन का शोक, राजकीय सम्मान से विदाई

फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह (Anish Shah) ने कहा कि फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल व्यवसायी के रूप में बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया।ALSO READ: भारतीय कॉर्पोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे रतन टाटा : जयराम रमेश
 
एसोचैम ने रतन टाटा को प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया : इसी तरह भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया जिनका प्रभाव भारतीय उद्योग जगत से परे फैला है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि टाटा ने न केवल विविधतापूर्ण टाटा समूह को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी, मोटर वाहन, इस्पात तथा आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक परिदृश्य पर भारत की ब्रांड इक्विटी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।ALSO READ: रतन टाटा के 10 फैसले जिन्होंने बदली भारतीय उद्योग जगत की दशा दिशा
 
ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली : उन्होंने कहा कि उनका जीवन भारत के उद्यमियों के लिए वैश्विक स्तर पर सोचने और आगे बढ़ने, बेदाग प्रतिष्ठा तथा कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्च मानक को बनाए रखने के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा ने बुधवार रात 11.30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 86 वर्ष के थे।(भाषा)ALSO READ: रतन टाटा के निधन से अंबानी, अडानी दुखी, जानिए क्या कहा?
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हुए 'भगवा', रामलला के किए दर्शन

Audi rs q8 performance : भारत आई ऑडी की सबसे तेज SUV, कीमत 2.49 करोड़ रुपए

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

अगला लेख
More