कांग्रेस का सवाल, ‘बिटकॉइन घोटाले’ की जांच के लिए क्या अमेरिका की FBI आई है?

Webdunia
शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (07:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया कि भारत में बिटकॉइन घोटाले की जांच करने के लिए क्या अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) एजेंसी आई है।
 
कांग्रेस ने पिछले साल कर्नाटक की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने इस घोटाले को छुपाने का प्रयास किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कथित बिटकॉइन घोटाले की परतें अंततः खुल रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) और मुख्यमंत्री (बसवराज) बोम्मई को जवाब देना चाहिए कि क्या भारत के सबसे बड़े बिटकॉइन घोटाले को कर्नाटक भाजपा द्वारा छुपाये जाने की पड़ताल के लिए अमेरिका की एफबीआई आई है? अगर ऐसा है तो इसका ब्योरा जारी किया जाए।
 
इससे पहले नवंबर 2021 में सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ये घोटाला बहुत बड़ा हो सकता है कि क्योंकि सिर्फ दो दिन 1 दिसंबर 2020 और 14 अप्रैल 2021 को 5,240 करोड़ रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ। उन्होंने इस मामले में कई बड़े लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इन आरोपों को खारिज किया है।
 
क्या है बिटकॉइन घोटाला : 4 नवंबर 2020 को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स के मामले में श्रीकृष्ण गिरफ्तार किया था। उसके पास से 500 ग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया गया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान श्रीकृष्ण ने क्रिप्टो करेंसी वेबसाइट में हैकिंग की बात कबूल की थी। श्रीकृष्ण पर वेबसाइट हैक कर डाटा चुराने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस ने श्रीकृष्ण के पास से 9 करोड़ रुपए के 31 बिटकॉइन बरामद किए थे। पुलिस ने भी इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि न तो कोई बिटकॉइन गायब हुए हैं और न ही ट्रांसफर किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

एमपी- छत्तीसगढ़ के बाद अब महाराष्ट्र के इस शहर में लहराया फिलिस्तीनी झंडा

लेबनान में जनाजों में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी और बैटरी फट रहे, 20 मौतें, 450 घायल

फोन की जगह पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिज्बुल्लाह

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

अगला लेख
More