Hanuman Chalisa

पीएम मोदी के बयान- 'मां को गाली दी...' पर जमकर बरसे फारूक अब्दुल्ला

Webdunia
मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (16:25 IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसते हुए कहा कि राजनीति में भाषा का स्तर कितना गिर गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने ‍डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए की तुलना पीएम मोदी की मां की उम्र से कर दी थी। इसके बाद मोदी ने कई चुनावी सभाओं में कहा था कि मेरी मां को कांग्रेस नेताओं ने गाली दी है। 
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की पुस्तक 'फेबल्स ऑफ फ्रैक्चर्ड टाइम्स' के विमोचन के मौके पर मोदी के इस बयान पर हमलावर होते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि आज के दौर में राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि लोग देश के लिए पंडित नेहरू द्वारा किए गए योगदान को भूल गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश के लिए अपनी जान दी। अन्य प्रधानमंत्रियों ने भी देश को बनाने में अपना पूरा समय दिया है। आज हम उन्हीं की वजह से यहां बैठे हैं। 
 
अब्दुल्ला ने सवाल उठाया कि आज क्या हो रहा है? मेरी मां को गाली दी, मेरे बाप को गाली दी। क्या ये प्रधानमंत्री का स्तर है? इस देश का प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें बड़ी सोच रखनी चाहिए।
 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए नेकां नेता ने कहा कि वाजपेयी जी ने मुझे बताया था कि जब उन्होंने अपना पहला भाषण दिया था, तब नेहरू ने उनके पास जाकर कहा था कि अटल आप एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वाजपेयी संघ से जुड़े हुए थे, लेकिन नेहरू को पता था कि देश एक से नहीं बल्कि सबको जोड़कर बनता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पेलेट गन, लाठीचार्ज को लेकर भारी हंगामा, संसद दोपहर 12 बजे तक स्थगित

'बेटी के बयान से दुखी हूं, लेकिन पिता को दोष नहीं दे सकते'— केशव महंता के बचाव में बोले हिमंत बिस्वा सरमा

Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड

CM भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि, जानिए 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम के जीवन की 10 प्रेरक और प्रेरणादायक बातें

अगला लेख