Publish Date: Sat, 05 Jan 2019 (12:17 IST)
Updated Date: Sat, 05 Jan 2019 (12:19 IST)
कोप्पल। कर्नाटक के कोप्पल जिले के मेटागल गांव में कर्ज से परेशान एक किसान ने पहले चार लड़कियों और पत्नी को जहर देकर मार दिया फिर खुद पंखे पर झूल गया। शनिवार सुबह सभी छह लोग मृत अवस्था में मिले।
पुलिस अधीक्षक रेणुका के. सुमुकार ने बताया कि शनिवार सुबह शेखरैया बिदानल परिवार के चार लड़कियों और बच्चों की मां सहित छह लोगों को मृत पाया गया।
पुलिस ने बताया कि शेखरैया ने कथित रूप से पत्नी और चार बच्चों को जहर देने के बाद खुद छत के पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के वास्तविक कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित ने इतना बड़ा कदम इसलिए उठाया कि फसल खराब होने के कारण परिवार बढ़ते ऋण को नहीं चुका पा रहा था।
मृतकों की पहचान शेखरैया (42), जयाम्मा (37), बसाम्मा (23), गोवाराम्मा (20), सावित्री (18) और पार्वती (16) के रूप में हुई है। कोप्पल ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
webdunia
Publish Date: Sat, 05 Jan 2019 (12:17 IST)
Updated Date: Sat, 05 Jan 2019 (12:19 IST)