Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में आई गिरावट, कई शहरों में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में आई गिरावट, कई शहरों में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल
, गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (09:23 IST)
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में करीब 1 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से इस बीच जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गुरुवार सुबह कई जगह बदलाव दिख रहा है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल के खुदरा दाम नहीं बदले हैं।
 
पिछले 24 घंटे में कच्‍चे तेल की कीमतों में भी मामूली बदलाव हुआ है। कच्‍चे तेल का भाव करीब डेढ़ डॉलर गिरकर 92.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई करीब 2 डॉलर की गिरावट के साथ 85.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.77, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: हिमाचल में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश के आसार