Hanuman Chalisa
✕

अब चेहरा दिखाकर हो सकेगी एयरपोर्ट में एंट्री, होगा यह बड़ा फायदा

Webdunia
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (17:00 IST)
जल्द ही देशभर में हवाई यात्रा करने वाले लोगों को एयरपोर्ट में फेशियल रिकग्निशन बायोमीट्रिक की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसमें यात्रियों को एयरपोर्ट पर कम समय लगेगा। हालांकि यह यात्रियों की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वो फेशियल रिकग्निशन के विकल्प को चुनते हैं या नहीं।
 
ऐसा सरकार द्वारा शुरू की गई 'डिजी यात्रा' इनीशिएटिव के तहत होगा। डिजी यात्रा इनिशिएटिव का उद्देश्य पेपरलेस और मुश्किलरहित यात्रा को बढ़ावा देना है।
 
नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यह भविष्य में आगे की ओर एक कदम होगा। इसे बहुत जल्दी शुरू किया जाएगा। इस सेवा की शुरुआत सबसे पहले हैदराबाद और बंगलोर में होने जा रही है। इसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

इस प्रणाली के तहत यात्रियों का एक केन्द्रीयकृत प्रणाली के जरिए पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें डिजी यात्रा आईडी दी जाएगी। आईडी में यात्रियों का नाम, उनकी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और आधार न होने की स्थिति में कोई अन्य पहचान पत्र का विवरण होगा। टिकट बुक कराते समय यात्री इस आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख