भारत ने रूसी कच्चे तेल के सहारे किया 6.65 अरब डॉलर का निर्यात, यूरोप के शोध संस्थान का दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (00:13 IST)
European research institute's claim regarding India's exports : यूरोप के एक शोध संस्थान ने दावा किया है कि भारत ने पिछले 13 महीनों में जी-सात के नेतृत्व वाले गठबंधन देशों को जो पेट्रोलियम निर्यात किया है उसमें एक-तिहाई हिस्सा रूस से आयातित कच्चे तेल के शोधन का रहा है।
 
यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों ने रूस से कच्चे तेल के आयात पर कई तरह की बंदिशें लगा दी थीं। दिसंबर, 2022 में इन देशों ने रूसी कच्चे तेल के आयात का कीमत दायरा भी तय कर दिया था, लेकिन रूस से अन्य देशों में आयात किए गए कच्चे तेल को शोधित कर पश्चिमी देशों को निर्यात किए जाने पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई थी।
 
भारत ने बीते दो वर्षों में रूस से बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का आयात किया है। किफायती दरों पर रूसी कच्चा तेल मिलने से भारत को अपना आयात बिल भी कम करने में मदद मिली है। फिनलैंड स्थित शोध संस्थान ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत रूस से आयातित कच्चे तेल को शोधित कर जी-सात के देशों और यूरोपीय संघ एवं ऑस्ट्रेलिया को निर्यात कर रहा है।
ALSO READ: प्रतिशोधात्मक शुल्क हटने के बाद अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात 16 गुना बढ़ा
सीईआरए ने कहा, तेल मूल्य की सीमा लगने के बाद के 13 माह में रूसी कच्चे तेल से शोधित पेट्रोलियम उत्पादों के भारतीय निर्यात में इन देशों का हिस्सा एक-तिहाई रहा है। इन देशों को भारत ने 6.65 अरब डॉलर का निर्यात रूसी तेल की मदद से किया है।
ALSO READ: जनवरी में बढ़ा देश का निर्यात, 3.12 प्रतिशत बढ़कर हुआ 36.92 अरब डॉलर
इस निर्यात में एक बड़ा हिस्सा जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी का रहा है। इस बारे में टिप्पणी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है। सीआरईए ने कहा, भारत ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों के ये उत्पाद भेजने के लिए 3.04 अरब यूरो मूल्य का कच्चा तेल रूस से आयात किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

सीमा पहुंचे SSB जवान की पत्नी की बच्ची को जन्म देने के बाद मौत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

अखिलेश यादव नाराज, बेटी के नाम वाले फर्जी एक्स अकाउंट पर पीएम की आपत्तिजनक तस्वीर

Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप के दावे की भारत ने खोली पोल, ट्रेड को लेकर नहीं हुई कोई बात

कर्नल सोफिया कुरैशी पर MP के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी, जानिए क्या कहा विजय शाह ने

अगला लेख