Hanuman Chalisa

भविष्यनिधि से जुड़ी बड़ी खबर

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (17:31 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अंशधारकों के एक्सचेंज ट्रेडेड कोष (ईटीएफ) में निवेश के हिस्से को उनके भविष्य निधि खातों में डालने पर विचार कर रहा है। अंशधारक अग्रिम लेते समय इनकी निकासी कर सकेंगे। इस बारे में ईपीएफओ ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से विचार मांगे हैं।
 
एक अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष के अंत तक ईटीएफ में ईपीएफओ का निवेश 45,000 करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय ने कहा कि कैग इस पर जल्द अपनी राय देगा। कैग का विचार मिलने के बाद इस प्रस्ताव को ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के समक्ष रखा जाएगा। सीबीटी की बैठक अगले महीने होने की संभावना है।
 
जॉय ने कहा कि हमने अभी तक ईटीएफ से कोई रिटर्न नहीं लिया है और इसे सदस्यों को दिया है। हमने कोई प्रणाली बनाई है। हमारा कैग से विचार विमर्श चल रहा है। यह विचार विमर्श पूरा होने के बाद इसे सीबीटी के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। 
 
उन्होंने बताया कि ईपीएफओ न्यासियों की पिछली बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया गया था, लेकिन उस समय इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अगला लेख