Hanuman Chalisa
✕

'बुली बाई' मामला: दिल्ली पुलिस ने असम से इंजीनियरिंग के छात्र को किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (15:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 'बुली बाई' मामले में गुरुवार को असम के जोरहाट से इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। 'बुली बाई' ऐप मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। इस ऐप पर नीलामी के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: बुली बाई एप मामले में अब फिर उत्तराखंड के कोटद्वार से गिरफ्तार हुआ एक युवक
 
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नीरज बिश्नोई (21) के रूप में हुई है और वह दिन में करीब 3.30 बजे दिल्ली पहुंचेगा। पुलिस ने बताया कि बिश्नोई जोरहाट का रहने वाला है और भोपाल में पढ़ाई करता है। बिश्नोई ने ही गिटहब प्लेटफॉर्म पर 'बुली बाई' ऐप का निर्माण किया था और वह ट्विटर पर 'बुली बाई' का मुख्य अकाउंट होल्डर भी है। आरोपी को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस उपायुक्त आईएफएसओ, केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि उसे तकनीकी विश्लेषण और आईपीडीआर (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड्स) तथा गेटवे का उपयोग कर गुरुवार की सुबह जोरहाट से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने बताया कि बिश्नोई मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।
 
मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने अब तक 3 गिरफ्तारियां की हैं। मुंबई पुलिस ने मामले में उत्तराखंड से 19 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र को बेंगलुरु से और उत्तराखंड से ही 21 वर्षीय अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 19 वर्षीय महिला को मुख्य अपराधी माना जा रहा है।
 
'बुली बाई' मोबाइल एप्लीकेशन पर नीलामी के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था और बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी। यह ऐप सुली डील का ही रूप प्रतीत होता है जिससे पिछले साल इसी तरह का विवाद पैदा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक महिला पत्रकार की कथित रूप से छेड़छाड़ की गई तस्वीर को वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पत्रकार ने शिकायत दर्ज कराई थी और इसकी एक प्रति ट्विटर पर साझा की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अगला लेख