dharma sangrah
✕

Poonch Encounter : 32 दिन, 50 किमी का इलाका, 9 सैनिक शहीद, हिरासत में लिए 26

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (10:12 IST)
जम्मू। एलओसी से सटे पुंछ जिले के 50 किमी के जंगल में पिछले 32 दिनों से चल रहे ऑपरेशन को सेना अभी भी आधिकारिक तौर पर खत्म करने की घोषणा नहीं कर रही है। इसमें सेना का मुकाबला कितने आतंकियों से है अभी भी पता नहीं चल पाया है। हालांकि 26 लोगों को आतंकियों का साथ देने के आरोप में पकड़ा है लेकिन सेना को इसके लिए अपने 9 जवानों की शहादत देनी पड़ी है।
 
इस संबंध में बीती रात भी 5 लोगों को पुलिस ने मेंढर, सुरनकोट, राजौरी से गिरफ्तार किया है। कुल 26 लोगों को अभी तक पकड़ा गया है और पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने कबूला है कि इन्हें सीमा पार से संदेश मिलते थे और फिर ये घुसपैठ कर भारत मे घुसने वाले आतंकियों को आगे के रास्ते की जानकारी देते थे। साथ ही उनके रहने व खाने का प्रबंध करते थे। पुंछ और राजौरी मे एलओसी में कई ऐसे इलाके हैं, जिनके रास्ते ये आतंकी घुसपैठ करते हैं।
 
सूत्रों का ये भी दावा है कि पुंछ में जो आतंकी जंगल मे छिपे थे, वे भी बालाकोट सेक्टर से घुसपैठ कर पहुंचे थे। हालांकि, इनके 4 साथी राजौरी के थन्नामंडी इलाके में अगस्त 2021 में सेना ने मार गिराए थे और कुछ साथी बचकर निकल गए थे।
 
11 अक्टूबर को पुंछ के डेरा की गली में सुबह लगभग पांच बजे के करीब सेना की एक टुकड़ी पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद कई घंटों तक आतंकियों से मुठभेड़ चली, लेकिन आतंकी घने जंगल और मौसम का फायदा उठाकर दूसरे जंगल भट्टा दूरिया इलाके में जाकर छिप गए। सेना और पुलिस की टीमें आतंकियों के पीछे लगी रहीं और इन आतंकियों के साथ फिर 13 अक्टूबर को मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें भारतीय सेना के चार और जवान शहीद हो गए।
 
तभी से इन आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है, जिसमें सेना के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस का स्पेशल आप्रेशन ग्रुप भी शामिल है। हालांकि, आतंकी कितने हैं और कहां छिपे हैं, इसकी पूरी जानकारी आज तक नहीं मिल पाई है। सेना के सूत्रों का कहना है कि जंगल मे भीतर कुछ प्राकृतिक गुफाएं हैं, जिसमें आतंकी छिपे हो सकते हैं।
 
इन आतंकियों को खाने-पीने का सामान और सूचनाएं स्थानीय लोग दे रहे थे, जो पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के पे रोल पर थे। जिन्हें ओवर ग्राउंड वर्कर भी कह सकते हैं। अभी तक पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो आतंकियों तक खाने-पीने का सामान पहुंचाते थे और सुरक्षा बलों के हर मूवमेंट की जानकारी मुहैया करवा रहे थे।

पुंछ जिले के मेंढर सब डिविजन में तीन ऐसे ओवर ग्राउंड वर्कर थे, जो यहां से भाग कर नेपाल चले गए थे और वहीं से सऊदी अरब और फिर पाकिस्तान पहुंचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें काठमांडू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी से पूछताछ जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

बांग्लादेश की तर्ज पर 'सत्ता परिवर्तन' चाहते हैं विरोधी दल, दिल्ली के हालातों पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

अगला लेख