चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने की शरद पवार से मुलाकात, राजनीतिक अटकलें शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (16:52 IST)
मुंबई। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बातचीत करीब 3 घंटे चली, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गई हैं।

राकांपा सूत्रों ने बताया कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के अलावा पवार ने किशोर के लिए भोज का भी आयोजन किया। बैठक दिन में करीब दो बजे बजे तक चली लेकिन न तो किशोर और न ही पवार ने ‘सिल्वर ओक’ (राकांपा प्रमुख के आवास) के बाहर कुछ बताया।

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में क्रमश: द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद पवार के साथ किशोर की यह पहली मुलाकात है। किशोर ने विधानसभा चुनावों में इन पार्टियों की चुनावी रणनीति बनाने में मदद की थी। विधानसभा चुनावों के बाद किशोर ने कहा था कि अब वे इस क्षेत्र को छोड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस बैठक को तवज्जो नहीं दी और कहा किशोर पहले ही कह चुके हैं कि अब वे चुनाव रणनीतिकार नहीं रहेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कई नेता किशोर के संपर्क में हैं, जबकि राकांपा के छगन भुजबल ने कहा कि उन्हें बैठक के एजेंडा को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

भुजबल ने कहा कि किशोर एक सफल राजनीतिक रणनीतिकार हैं। उन्हें भरोसा है कि पवार किशोर के सुझावों पर गौर करेंगे। किशोर ने 2019 में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी, जिसके बाद ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं से दुष्प्रभाव की घटनाएं ज्यादा

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

अगला लेख
More