बड़ी खबर, महाराष्‍ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का एलान आज

Webdunia
शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (09:40 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज शनिवार दोपहर 12 महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। कहा जा रहा है कि आयोग फिलहाल झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं करेगा।

कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में एक साथ हो सकते हैं जबकि झारखंड चुनाव नवंबर के अंत में या दिसंबर के पहले हफ्ते में कराए जा सकते हैं। 
 
चुनाव की तरीखों के ऐलान के साथ ही दोनों राज्यों में आचारसंहिता लागू हो जाएगी। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। 

ALSO READ: शरद पवार का बड़ा बयान, पुलवामा जैसी घटना बदल सकती है महाराष्‍ट्र में हवा
महाराष्ट्र में भाजपा की चुनावी तैयारियां जोरो पर है। हाल ही एनसीपी नेता और शिवाजी के वशंज उदयन भोसले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने सतारा में भाजपा की रैली में पीएम मोदी के सिर पर छत्र भी रखा था। 
 
राज्य में भाजपा और शिवसेना गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ती रही है। दोनों ही दलों के बीच सीटों को लेकर कुछ मतभेद है। माना जा रहा है कि इन्हें समय रहते सुलझा लिया जाएगा और दोनों ही दल साथ में चुनाव लड़ेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांद पर क्यों होती है भूकंपीय हलचल? क्या कहता है ISRO का विश्लेषण

जेल के कैदियों के आवेदन पत्र लिखने वाला बंदी कुलदीप बना 'लखपति'

यूपी में युवा उद्यमियों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, CM योगी की बड़ी घोषणा

बम और बातचीत साथ नहीं चल सकते, जम्मू में अमित शाह ने कहा

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के साथ, खरगे बोले चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!

सभी देखें

नवीनतम

शराब नीति घोटाले में CBI की फाइनल चार्जशीट, केजरीवाल के खिलाफ लगाया नया आरोप

यूपी में ओवैसी की पार्टी के जिला अध्यक्ष की हिन्दू लड़की से शादी करने पर हत्या

बीच हवा में लहराने लगा सिंगापुर से चीन जा रहा प्लेन, यात्रियों की सांस अटकी, 7 घायल

हैदराबाद : आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

पीएम मोदी की जगह विदेश मंत्री जयशंकर 28 सितंबर को UN महासभा को करेंगे संबोधित

अगला लेख
More