सावन-भादौ में हर साल रहती है मंदी, आर्थिक विकास की धीमी गति पर मोदी का बयान

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (11:03 IST)
देश में डावांडोल होती अर्थव्यस्था को गति देने के लिए जहां केंद्र सरकार सुधारों की घोषणा कर रही है, वहीं बिहार (Bihar) के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil kumar Modi) ने मंदी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। मोदी ने कहा कि सावन-भादौ में हर साल मंदी रहती है। मोदी ने इसे मंदी से जुड़े बयानों को लोकसभा चुनावों में हार के बाद इसे विपक्ष की खीज करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में मंदी का कोई असर नहीं दिखाई दिया है। राज्‍य में वाहनों की बिक्री में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है।
 
देश के आर्थिक विकास (Economic Growth) की गति धीमी हो चुकी है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 5.8 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत हो गई है। केंद्र सरकार देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई कदम उठा रही है। ऐसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री का यह बयान सामने आया है। बैंकों के विलय भी भी हाल में घोषणा की गई है। इसके अलावा आरबीआई से मिले 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए का उपयोग देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में किया जाएगा।  
 
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बयान पर किए कमेंट : सुशील कुमार मोदी के इस बयान को लेकर ट्‍विटर पर यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। विनोद कुमार सिंह ने उनके इस बयान पर लिखा है- सावन-भादौ में त्योहार होता है इसलिए मंदी है जब पित्र पक्ष में आर्थिक ग्रोथ होगा। भारत के नए अर्थशास्त्री सुशील कुमार मोदीजी, पीएचडी अर्थशास्त्र हार्डवर्क घास छिलो विश्वविद्यालय। राजेन्द्र झा नाम के एक यूजर ने लिखा- श्रीमान सुशील मोदीजी मैं भी अर्थशास्त्र का छात्र रहा हूं, लेकिन आपकी यह थ्योरी मेरी समझ में नहीं आई कि सावन और भादौ में हर वर्ष मंदी आती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More