पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, 3 राज्यों में हिली जमीन

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (08:30 IST)
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के सोनितपुर, मणिपुर के चंदेल और मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स में ये झटके महसूस किए गए।
 
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पूर्वोत्‍तर में इन क्षेत्रों में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल में 4.1, 3.0 और 2.6 मापी गई है। भूकंप से अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
भूकंप के समय लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूकंप के कारण घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिलने लगी। दशहत के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
 
 
उत्तर-पूर्व के सभी राज्य, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से जोन-5 में ही आते हैं। उत्तराखंड के कम ऊंचाई वाले हिस्सों से लेकर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से तथा दिल्ली जोन-4 में आते हैं। मध्य भारत अपेक्षाकृत कम खतरे वाले हिस्से जोन-3 में आता है, जबकि दक्षिण के ज्यादातर हिस्से सीमित खतरे वाले जोन-2 में आते हैं।
 
हालांकि राजधानी दिल्ली में ऐसे कई इलाके हैं जो जोन-5 की तरह खतरे वाले हो सकते हैं। इस प्रकार दक्षिण राज्यों में कई स्थान ऐसे हो सकते हैं जो जोन-4 या जोन-5 जैसे खतरे वाले हो सकते हैं। दूसरे जोन-5 में भी कुछ इलाके हो सकते हैं जहां भूकंप का खतरा बहुत कम हो और वे जोन-2 की तरह कम खतरे वाले हों। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शपथ के लिए रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, लगे जय श्रीराम के नारे

ढाका से दुबई जा रहे विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 396 यात्री थे सवार

विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए BJP के उम्मीदवार

दुग्ध ब्रांड सांची की नए सिरे से होगी ब्रांडिंग, GIS के दौरान अमित शाह के सामने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से होगा समझौता

यूक्रेन युद्ध को सुलझाने में अमेरिका की भूमिका को लेकर क्या बोले जेलेंस्की के सलाहकार?

अगला लेख
More