भाजपा को 2021-22 में मिले 1917 करोड़, जानिए कांग्रेस ने जुटाया कितना फंड?

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (08:30 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राजनीतिक दलों की 2021-22 की आय-व्यय की वार्षिक रिपोर्ट को सार्वजनिक किया। इसमें कहा गया है कि भाजपा ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1917.12 करोड़ रुपए जुटाए जबकि कांग्रेस को कुल 541.27 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। कांग्रेस इस वर्ष फंड जुटाने के मामले में तीसरे नंबर पर रही।
 
सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 में विभिन्न मद से कुल 1,917.12 करोड़ रुपए का योगदान मिला और 854.46 करोड़ रुपए का व्यय हुआ। भाजपा ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 1,033.7 करोड़ रुपए का योगदान प्राप्त किया।

तृणमूल कांग्रेस ने इस दौरान विभिन्न मदों से 546 करोड़ रुपए जुटाए। 2020-2021 में पार्टी ने मात्र 74.4 करोड़ रुपए जुटाए थे। पार्टी भंड जुटाने के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
 
विपक्षी दल कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में अपना खर्च 400.41 करोड़ रुपए और प्राप्तियां 541.27 करोड़ रुपए बताई हैं। कांग्रेस ने 347.99 करोड़ रुपए का अनुदान, दान और योगदान दिखाया है।
 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में 2.87 करोड़ जमा और 1.18 करोड़ रुपये का व्यय दिखाया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

MI vs SRH : कोई आतिशबाजी और चीरलीडर नहीं, पहलगाम पीड़ितों को खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर देंगे श्रद्धांजलि

ओवैसी ने बताया, क्यों हुआ पहलगाम आतंकी हमला?

3 आतंकियों ने मचाई पहलगाम में तबाही, जिंदा बचे पर्यटकों की मदद से तैयार हुए स्केच

Uttarakhand : धामी की अध्यक्षता में बैठक में पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

क्या पलटवार की तैयारी है? पहलगाम हमले के बाद तीनों सेनाओं को अलर्ट रहने के निर्देश

अगला लेख
More