2015 से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक के घाटे में चल रही है DTC, दिल्ली सरकार ने दी जानकारी

Webdunia
शनिवार, 31 जुलाई 2021 (18:54 IST)
मुख्य बिंदु
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 2015 से सालाना 1,000 करोड़ रुपए से अधिक के घाटे में चल रहा है और यह अपने मौजूदा बेड़े में एक भी बस जोड़ने में असमर्थ रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने उन खबरों का भी खंडन किया कि व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध के लिए डीटीसी द्वारा खरीदी जा रहीं 1,000 लो फ्लोर बसों के विनिर्माताओं को 1,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाना है।

ALSO READ: बाबुल सुप्रियो बोले- जा रहा हूं अलविदा... राजनीति से लेंगे संन्यास, सांसद पद भी छोड़ेंगे
 
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने विधानसभा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विजेंद्र गुप्ता के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया। भाजपा विधायक अजय महावर के एक अन्य सवाल के जवाब में परिवहन विभाग ने कहा कि डीटीसी ने 2015 के बाद से कोई बस नहीं खरीदी है।

ALSO READ: राजीव रंजन बने JDU के अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला
 
विभाग ने कहा कि हालांकि 'दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम' (डीआईएमटीएस) संचालित क्लस्टर योजना के तहत 2015 के बाद 1,387 बसों की खरीद की गई है। पिछले 6 वर्षों में डीटीसी को 2014-15 में 1,019.36 करोड़ रुपए, 2015-16 में 1,250.15 करोड़ रुपए, 2016-17 में 1,381.78 करोड़ रुपए, 2017-18 में 1,730.02 करोड़ रुपए और 2018-19 में 1,664.56 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। इसने कहा कि 2019-20 के अनुमान के अनुसार घाटा 1,834.67 करोड़ रुपए था। डीटीसी द्वारा 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद का कार्य आदेश 2 विनिर्माताओं को जारी किया गया था, लेकिन परिवहन विभाग द्वारा प्रक्रिया को रोक दिया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More