Publish Date: Sat, 04 Aug 2018 (16:44 IST)
Updated Date: Sat, 04 Aug 2018 (17:13 IST)
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने छात्रों को आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार के अनुसार, कॉलेजों में 10 मिनट के कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम को पास करने के बाद लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा।
दिल्ली सरकार ने यह भी फैसला किया कि कॉलेजों के प्रिंसिपल और डायरेक्टर्स को अधिकृत किया जाएगा। वह छात्र-छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया को पूरी करवाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि अगले कुछ दिनों में यह योजना लागू हो जाएगी और छात्रों को इसका फायदा मिलने लगेगा।
गेहलोत ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय और इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के साथ पॉलीटेक्निक व आइटीआई को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।