देश में ही बनेंगे हिमालय पर तैनात सैनिकों के कपड़े, क्या है DRDO द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस में खास...

Webdunia
बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (09:01 IST)
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अत्यधिक ठंडे और बर्फीले मौसम में सैनिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष कपड़ों को बनाने की तकनीक ईसीडब्ल्यूएस पांच भारतीय कंपनियों को हस्तांतरित की है। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने एक कार्यक्रम में इन कंपनियों को यह तकनीक प्रदान की।
 
सेना ग्लेशियरों और हिमालय क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड और बर्फबारी के मौसम में तैनात अपने सैनिकों के लिए विशेष वस्तुओं का अभी तक आयात करती रही थी, लेकिन अब डीआरडीओ ने इन कपड़ों को बनाने की तकनीक 5 भारतीय कंपनियों को दे दी है, जो देश में ही इन विशेष कपड़ों को बनाएंगी।
 
 
ECWCS में सांस की गर्मी, पानी की कमी, और पसीने को तेजी से सोखने से संबंधित शारीरिक अवधारणाओं सहित पर्याप्त सांस लेने की क्षमता और उन्नत इन्सुलेशन के साथ-साथ अधिक ऊंचाई पर संचालन के लिए जरूरी व्यवस्था की जाती है।
 
तीन स्तर वाली ईसीडब्ल्यूसीएस प्रणाली को विभिन्न संयोजनों और शारीरिक कार्य की तीव्रता के साथ शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस कम तापमान में उपयुक्त रूप से थर्मल इन्सुलेशन उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है।
 
हिमालय की चोटियों में मौसम की स्थिति में व्यापक उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए यह कपड़ा प्रणाली मौजूदा जलवायु परिस्थितियों के लिए आवश्यक इन्सुलेशन हेतु तालमेल का लाभ उपलब्ध कराती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

जानलेवा हो सकता है Reel बनाने का नशा, गाजियाबाद में 6ठी मंजिल से गिरी युवती

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

अगला लेख
More