Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे के शीशे टूटे मिले, पुलिस की जांच जारी

हमें फॉलो करें Asaduddin Owaisi
नई दिल्ली , सोमवार, 14 अगस्त 2023 (11:46 IST)
Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे पर लगे 2 शीशे टूटे हुए मिले हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली।
 
अधिकारी ने कहा कि पुलिस इलाके की छानबीन कर रही है और जांच जारी है। ओवैसी ने फरवरी में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था और दावा किया था कि 2014 के बाद से यह इस तरह की चौथी घटना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने दी भारत विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि