क्या आपको चंद्रमा की उम्र पता है? आपकी सोच से कहीं ज्यादा है...

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (23:58 IST)
Moon age News: एक नए अध्ययन में दावा किया गया है चंद्रमा की उम्र कम से कम 4.46 अरब वर्ष हो सकती है। इसका अर्थ है कि चंद्रमा की जितनी उम्र अभी बताई जा रही है, उससे वह 4 करोड़ वर्ष अधिक पुराना हो सकता है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि चार अरब वर्ष से भी पहले, जब सौर मंडल अभी नया ही था तथा धरती बड़ी हो ही रही थी, तब मंगल ग्रह के आकार का एक विशाल पिंड हमारे ग्रह से टकराया। उनका कहना है कि प्रारंभिक पृथ्वी से टूटकर जो सबसे बड़ा टुकड़ा अलग हुआ, वही चंद्रमा बना। उन्होंने कहा कि लेकिन यह कब हुआ, उसका सटीक समय अब भी रहस्य बना हुआ है।
 
‘जियोकेमिकल पर्सपेक्टिव लेटर्स’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में चंद्रमा के बनने के समय का पता लगाने के लिए 1972 में अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा वहां से लाए गए ‘क्रिस्टल’ का इस्तेमाल किया गया।
 
अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक फिलीप हेक ने कहा कि ये क्रिस्टल सबसे पुराने ज्ञात ठोस हैं, जो इस विशाल टक्कर के बाद बने थे। चूंकि हमें यह मालूम है कि ये क्रिस्टल कितने पुराने हैं, इसलिए वे हमें चंद्रमा के कालक्रम का पता लगाने में बुनियाद के रूप में काम करते हैं।
 
इस अध्ययन में इस्तेमाल किये गये चंद्रमा के धूलकण के नमूने 1972 में अंतरिक्ष यात्री लेकर आए थे। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार इस धूलकण में छोटे-छोटे ‘क्रिस्टल’ हैं जो लाखों साल पहले बने थे और वे इस बात का संकेत देते हैं कि चंद्रमा कब बना होगा।
 
उन्होंने कहा कि जब मंगल के आकार का एक पिंड धरती से टकराया और उससे जो ऊर्जा पैदा हुई उससे चट्टान पिघल गईं और अंतत: चंद्रमा की सतह बनी। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख