Publish Date: Sun, 01 Nov 2015 (11:06 IST)
Updated Date: Sun, 01 Nov 2015 (11:09 IST)
आगरा। रेलयात्रियों का सफर निरापद बनाने के लिए व्यापक इंतजाम करने वाली राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा दीपावली के मद्देनजर ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
जीआरपी के महानिदेशक जावीद अहमद ने शनिवार शाम यहां बताया कि ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम के लिए जीआरपी द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाती है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ट्रेनों में बम या विस्फोटक सामग्री की फर्जी सूचनाएं देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है और गोरखपुर और लखनऊ जीआरपी नेहाल ही में फर्जी सूचना देने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा।
उन्होंने बताया कि ट्रेनों में ही प्राथमिकी पंजीकृत करने की व्यवस्था शुरू की गई है और रिपोर्ट नहीं लिखने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब तक 500 से ज्यादा शिकायतों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। (वार्ता)