Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा अध्यक्ष घो‍ष का विवादित बयान, बिना डरे पुलिस और TMC कार्यकर्ताओं को जवाब दो

हमें फॉलो करें भाजपा अध्यक्ष घो‍ष का विवादित बयान, बिना डरे पुलिस और TMC कार्यकर्ताओं को जवाब दो
, बुधवार, 28 अगस्त 2019 (13:40 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बिना डरे तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की पिटाई करें, हम देख लेंगे।

दरअसल, घोष ने कहा कि यदि आप पर हमला किया जाता है तो आप तृणमूल के गुंडों और पुलिस से बिलकुल भी मत डरो। आप इनकी पिटाई कर दो। यदि कोई समस्या होगी तो हम मैनेज कर लेंगे। घोष के इस कथित बयान के लिए कोलाघाट पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
webdunia

ट्‍विटर पर घिरे घोष : हालांकि इस बयान के बाद लोगों ने ट्‍विटर पर उन्हें आड़े हाथों लिया। एक व्यक्ति ने ट्‍वीट कर लिखा कि वे मैनेज कर लेंगे क्योंकि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं। विशाल 19 नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि ऐसे में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में अंतर ही क्या रह जाएगा। ऐसे में लोगों को भाजपा को क्यों वोट देना चाहिए। रिया नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि इन्हें तो जेल में होना चाहिए। जब‍कि इंजीनियर मनोज पटेल ने लिखा कि सारे राष्ट्रवादियों को एक हो जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पश्चिम बंगाल में झड़प आम बात है। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के बीच काफी हिंसक वारदातें हुई थीं। इन घटनाओं में दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी। दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।

बंगाल में इस समय ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार है साथ ही अगले विधानसभा चुनाव में इस राज्य पर भाजपा की नजर है, जिसने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी आपकी कार, पढ़ें पूरी खबर