त्रि-भाषा फॉर्मूले को लेकर बढ़ा विवाद, तमिलनाडु के सांसदों ने लगाया यह आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (19:39 IST)
Three language formula Dispute : राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लिखित त्रि-भाषा फॉर्मूले के कार्यान्वयन को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच बढ़ते विवाद के बीच तमिलनाडु के राज्यसभा सांसदों ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह दक्षिणी राज्य पर हिंदी भाषा थोप रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और इसके तहत प्रस्तावित त्रि-भाषा फॉर्मूले के कार्यान्वयन को लेकर तमिलनाडु सरकार और केंद्र के बीच टकराव चल रहा है। एमडीएमके प्रमुख वाइको ने आरोप लगाया कि आपदा राहत कोष जारी करने वाला गृह मंत्रालय, राज्य को परेशान कर रहा है।
 
उच्च सदन में गृह मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए, एमडीएमके प्रमुख वाइको ने आरोप लगाया कि आपदा राहत कोष जारी करने वाला गृह मंत्रालय, राज्य को परेशान कर रहा है। वाइको ने कहा, आपदा राहत कोष जारी करने वाले गृहमंत्री ने हमारे राज्य को सिर्फ इसलिए परेशान किया क्योंकि हम आपकी हिंदुत्व नीति, आरएसएस की नीति, हिंदी और संस्कृत को थोपे जाने के खिलाफ हैं।
ALSO READ: भाषा विवाद पर अमित शाह की DMK को चुनौती, आप में तो हिम्मत ही नहीं है...
उन्होंने कहा कि तमिल भाषा, भारत के अलावा दुनिया के 114 से अधिक देशों में रहने वाले लगभग 12 करोड़ लोगों की मातृभाषा है। उन्होंने कहा, मैं गृहमंत्री से पूछना चाहूंगा कि जब वे पहली बार यहां आए थे, तो उन्होंने कहा था कि हिंदी निश्चित रूप से लागू की जाएगी... और फिर आंदोलन शुरू हो गया।
 
वाइको ने स्वयं को हिंदी विरोधी आंदोलन का उत्पाद बताया। अन्नाद्रमुक के डॉ. एम थंबीदुरै ने कहा कि भाषा के मुद्दे पर वाइको ने जो कहा, वह उसका समर्थन करते हैं। थंबीदुरई ने कहा, तमिल को इस देश की आधिकारिक भाषा बनाया जाना चाहिए। यह अन्नाद्रमुक पार्टी की लंबे समय से लंबित मांग है और (दिवंगत) जयललिता ने भी इस मुद्दे को उठाया था।
ALSO READ: जो लोग अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करते हैं, वे दुनियाभर में सफल हो रहे : चंद्रबाबू नायडू
तमिल देश की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। इसके अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तेलुगु, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी भी आधिकारिक भाषाएं हैं।
ALSO READ: दक्षिण भारत में हिन्दी भाषा को लेकर चल रहे विवाद में पवन कल्याण की इंट्री, क्या बोले AP के डिप्टी CM
द्रमुक सदस्य एन षणमुगम ने भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह तमिलनाडु पर हिंदी थोप रही है। उन्होंने कहा कि वह सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं लेकिन वह यह नहीं चाहते कि कोई भी भाषा किसी राज्य पर थोपी जाए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के राजवाड़ा में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक : मोहन यादव

Kannauj : दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

वर्तमान और भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री मोहन यादव

Waqf Low : वक्फ कानून पर औवेसी को सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद, पूछा नए कानून में कौन-सी धाराएं अच्छी हैं

Sanjay Raut : ईडी ने क्‍यों किया था गिरफ्तार, संजय राउत ने बताया यह कारण

अगला लेख