ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नागपुर में आफत की बारिश, सड़कों पर चली नाव, NDRF ने संभाला मैदान

Advertiesment
हमें फॉलो करें nagpur rain
नागपुर , शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (11:23 IST)
rain in nagpur: नागपुर में शुक्रवार रात आसमान से जमकर आफत बरसी। यहां शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में काफी पानी भर गया। इस भीषण बारिश के कारण लोगों को बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती के साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। नागपुर की कई सड़कें भारी बारिश से दरिया में तब्दील हो गईं और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित जगह ले जाना पड़ा। 
 
nagpur rain
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर हवाई अड्डे पर सुबह 5.30 बजे तक 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के नागपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और सड़कों पर पानी भर गया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
 
 
nagpur rain
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण अंबाझरी झील ओवरफ्लो हो रही है। इसके आसपास का निचला इलाका बहुत ज्यादा प्रभावित है। शहर के अन्य हिस्सों में भी कई जगह जलभराव की स्थिति है। 
 
nagpur rain
फडणवीस ने नागपुर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और पुलिस आयुक्त को कुछ जगहों पर फंसे लोगों को तुरंत बचाने का निर्देश दिया है, वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात कर दिया गया है। भारी बारिश से नागपुर के निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी भर गया है। सड़कों पर नाव चलती दिखाई दे रही है।
अंबाझरी झील इलाके में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने अंबाझरी इलाके से 6 लोगों को सुरक्षित बचाया है। अभी भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। नागपुर के रामदास पेठ इलाके में भी भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा के रोचक किस्से