Direct Tax Collection : प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.73 फीसदी बढ़कर 6.53 लाख करोड़ हुआ

Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (17:45 IST)
Direct tax collection increased to Rs 6.53 lakh crore : चालू वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 15.73 प्रतिशत बढ़कर 6.53 लाख करोड़ रुपए रहा है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.84 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17.33 प्रतिशत अधिक है।
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, प्रत्यक्ष कर संग्रह का 10 अगस्त, 2023 तक का अस्थाई आंकड़ा बताता है कि कर संग्रह में अच्छी वृद्धि हुई है। कर संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के प्रत्यक्ष कर संग्रह के बजटीय अनुमान का 32.03 प्रतिशत है।
 
चालू वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक 69,000 करोड़ रुपए का ‘रिफंड’ जारी किया गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में लौटाई गई राशि के मुकाबले 3.73 प्रतिशत अधिक है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब सीएम मान का अन्य राज्यों को पानी देने से साफ इंकार

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, 4 CM दावेदारों समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए चला था नाम, मंत्री तो बन ही गए

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

UP का 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट पेश, अनेक योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाया

अगला लेख
More