महंगाई का झटका, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे डीजल के दाम

Webdunia
सोमवार, 20 जुलाई 2020 (11:00 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत सोमवार को लगातार 21वें दिन स्थिर रही जबकि रविवार को स्थिर रहने के बाद डीजल के दाम फिर बढ़ गए।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली और मुंबई में सोमवार को डीजल के मूल्य 12-12 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.64 रुपए और 79.83 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। कोलकाता में डीजल 10 पैसे महंगा होकर 76.77 रुपए और चेन्नई में 10 पैसे महंगा होकर 78.60 रुपए प्रति लीटर बिका, जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा, जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही।
 
देश के 4 महानगरों में ये रहीं कीमतें
 
महानगर : पेट्रोल : डीजल
 
दिल्ली : 80.43 (स्थिर) : 81.64 (+12 पैसे)
 
कोलकाता : 82.10 (स्थिर) : 76.77 (+10 पैसे)
 
मुंबई : 87.19 (स्थिर) : 79.83 (+12 पैसे)
 
चेन्नई : 83.63 (स्थिर) : 78.60 (+10 पैसे) (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख