Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या नीतीश को ऑफर मिला था PM बनने का ऑफर, संजय झा ने दिया बड़ा बयान

हमें फॉलो करें क्या नीतीश को ऑफर मिला था PM बनने का ऑफर, संजय झा ने दिया बड़ा बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 9 जून 2024 (08:08 IST)
Nitish Kumar news in hindi : क्या लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री बनने का ऑफर ऑफर मिला था? जदयू नेता केसी त्यागी के दावे पर जदयू में ही घमासान मचा हुआ है। वरिष्‍ठ जदयू नेता और नीतीश के करीबी संजय झा ने त्यागी के दावे को खारिज कर दिया। ALSO READ: PM Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी आज लेंगे PM पद की शपथ, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को भी आमंत्रण
 
संजय झा ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता के दावे को खारिज करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। न ही मुख्यमंत्री को इस बारे में कोई जानकारी है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं। हमारी जानकारी में इस तरह की कोई बात नहीं है।
 
जदयू की ओर से मंत्री पद का दावेदार झा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की बैठक में कुमार ने स्पष्ट रूप से मोदी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूर्व गठबंधन था, जिसने बिहार में 40 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की। ALSO READ: JDU नेता केसी त्यागी का दावा, नीतीश को मिला था PM पद का ऑफर
 
इससे पहले त्यागी ने कहा था कि जो लोग कुमार को अपने गठबंधन का संयोजक नहीं बनाना चाहते थे, उन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की पेशकश की, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
 
इधर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी कहा कि उनकी ओर से नीतीश को इस तरह की कोई पेशकश नहीं की गई थी। हालांकि त्यागी अभी भी अपने बयान पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि वे उस नेता का नाम बता सकते हैं जिसने ऑफर दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Iive : राजघाट पहुंचे नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी और अटल जी को दी श्रद्धांजलि