इंटरनेट पर अपने फैन्स के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं 'धोनी'

Webdunia
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (18:49 IST)
नई‍ दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में हैं इसीलिए फैन्स लगातार उनके बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि उनकी यही लोकप्रियता अब नेटिजंस के लिए खतरनाक साबित हो रही है।
 
एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि सर्च इंजन पर पूर्व कप्तान धोनी के बारे में कोई जानकारी ढूंढने के साथ ही खतरनाक वायरस आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को अपनी जद में ले लेते हैं, जो आपकी अहम जानकारियों के लिए भी खतरा हैं। इसी तरह अन्य खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, हरमनप्रीत कौर और पीवी सिंधू के बारे में सर्चिंग भी खतरनाक है।
 
सॉफ्टवेयर सेक्युरिटी सोल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी मैकफे की ‘मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी 2019’ की सूची में धोनी को पहले स्थान पर रखा गया हैं। अपने 13वें संस्करण में मैकफे की शोध ने लोकप्रिय हस्तियों की पहचान की है, जो सर्वाधिक जोखिमभरे सर्च परिणाम निर्मित करती हैं, जिनसे उनके प्रशंसकों को खतरनाक वेबसाइटों एवं वायरस का खतरा रहता है।
 
वर्ष 2011 की विश्वकप विजेता टीम के कप्तान लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और सचिन तेंदलुकर से भी आगे हैं, जिसका खुलासा एक सर्वे में हाल ही में किया गया था। ऐसे में उनके प्रशंसकों की संख्या भी देश और विदेश में है, जो सर्च इंजन पर धोनी से जुड़ी जानकारियां ढूंढते रहते हैं।
 
उनकी अपार लोकप्रियता ने साइबर अपराधियों को उपभोक्ताओं को खतरनाक वेबसाइटों की ओर लुभाने का मौका दे दिया, जो मालवेयर इंस्टॉल कर व्यक्तिगत जानकारी एवं पासवर्ड चुरा सकते हैं। (वार्ता)   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More