ramcharitmanas

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भाजपा की प्रगति से डरे हुए हैं नवीन पटनायक

Webdunia
रविवार, 27 जनवरी 2019 (17:26 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को संकेत दिए कि उनकी पार्टी ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेगी, जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव एकसाथ होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और विकास कार्यों से नवीन पटनायक के 2 दशकों का शासन खत्म होगा।
 
 
केंद्रीय मंत्री और ओडिशा से भाजपा का चेहरा प्रधान ने उन सुझावों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनावों के बाद बीजू जनता दल (बीजद) को संभावित सहयोगी के तौर पर देख रही है तथा मुख्यमंत्री पटनायक इस तरह के कयासों को बल दे रहे हैं, क्योंकि वे भगवा दल के उदय से डरे हुए हैं।
 
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि हमारा बीजद से सीधा मुकाबला है। हम निश्चित तौर पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेंगे और विधानसभा में हमें बहुमत मिलेगा। भाजपा आगे बढ़ रही है और राज्य में मोदी की काफी विश्वसनीयता है। इससे बचने के लिए वे भाजपा को समर्थन देने के कयासों को हवा दे रहे हैं। भाजपा के पूर्व सहयोगी पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी बीजद, कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी बनाए रखने में विश्वास करती है।
 
यह पूछने पर कि क्या भाजपा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी? प्रधान ने कहा कि मोदी उसका मुख्य चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और त्रिपुरा जैसे राज्यों में बिना नेता की घोषणा किए जीत दर्ज की है और यह (मुख्यमंत्री पद) हमारी प्राथमिकता में नहीं है। हमारी प्राथमिकता भाजपा को राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनाने की है। 49 वर्षीय नेता ने पार्टी के लिए संगठन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं और कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विश्वासपात्र हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, छात्रों के साथ सरकार की बैठक

हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- विकास जरूरी, लेकिन जल-जंगल-जमीन की कीमत पर नहीं

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्रों को मंत्र, ‘जिंदगी की परीक्षा में सब आउट ऑफ सिलेबस’, चुनौतियों से मत घबराना

'3 साल से जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, कहा- उत्तराखंड लौटकर करना चाहता हूं काम

'क्या हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए?' राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर शशि थरूर का बड़ा बयान

अगला लेख