Publish Date: Tue, 19 Sep 2017 (00:00 IST)
Updated Date: Tue, 19 Sep 2017 (00:39 IST)
देवास। मध्यप्रदेश के देवास के बैंक नोट प्रेस में पांच सौ रुपए के नोटों की छपाई सोमवार से बंद हो गई। अब यहां उसके स्थान पर जल्द ही दो सौ रुपए के नोट छपना शुरू होंगे।
बैंक नोट प्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस में पिछले काफी समय से पांच सौ रुपए के नोट छापे जा रहे थे। अब यहां उसके स्थान पर जल्द ही दो सौ रुपए के नोट छपना शुरू होंगे। इसके साथ एक रुपए के नोट की छपाई भी शीघ्र आरंभ की जाएगी। (वार्ता)