क्रूड ऑइल पर महंगाई की मार, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या हैं 4 महानगरों में भाव

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2022 (09:46 IST)
नई दिल्ली। आज शनिवार के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। महंगे क्रूड ऑइल के बीच आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। क्रूड ऑइल 120 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर लगातार बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि वैश्विक परिस्थिति में कोई बदलाव या सुधार नहीं हुआ तो क्रूड और महंगा होगा। महंगे क्रूड की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा बना हुआ है।
 
आज शनिवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और मुंबई में 109.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में महंगे क्रूड और देश में हाई इंफ्लेशन की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार के सामने भाव घटाने या बढ़ाने को लेकर मुश्किल परिस्थिति है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More