बलात्कार के आरोपी डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम ने खेती करने के लिए मांगी एक महीने की पैरोल

Webdunia
शनिवार, 22 जून 2019 (17:59 IST)
रोहतक (हरियाणा)। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने हरियाणा के सिरसा में अपने खेतों में खेती करने के लिए एक महीने से अधिक समय की पैरोल मांगी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुरमीत (51) बलात्कार के दो मामलों और पत्रकार की हत्या में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
 
गुरमीत की ओर से 42 दिन की पैरोल की अर्जी दाखिल किए जाने के बाद जेल अधीक्षक ने सिरसा जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

18 जून को लिखे पत्र में अधिकारियों ने यह बताने के लिए कहा है कि गुरमीत की पैरोल पर रिहाई संभव है या नहीं। जेल अधीक्षक ने पत्र में उल्लेख किया है कि गुरमीत का जेल में व्यवहार ठीक है और उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।
 
जिला प्रशासन को एक रिपोर्ट रोहतक मंडल के आयुक्त को सौंपने के लिए कहा गया है। साथ ही इसकी एक प्रति जेल अधीक्षक को देने के लिए कहा है।  सिरसा पुलिस ने पत्र मिलने के बाद राजस्व विभाग से यह जानने के लिए संपर्क किया है कि डेरा प्रमुख के पास कितनी जमीन है। 
 
सिरसा के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने फोन पर बताया कि हमने राजस्व विभाग से पूछा है कि उनके नाम पर कितनी जमीन है। इसकी जानकारी मिलनी अभी बाकी है। गुरमीत को दो महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 
 
पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत ने इस साल जनवरी में उसे और तीन अन्य दोषियों को एक पत्रकार की हत्या के 16 साल पुराने मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More