Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, राजस्थान में कोल्ड डे

Advertiesment
Dense Fog
नई दिल्ली। हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। निचले स्तरों पर एक ट्रफ रेखा उत्तर आंतरिक कर्नाटक से उत्तर आंतरिक ओडिशा तक फैली हुई है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे बना रहा। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हुई।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मणिपुर, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के उत्तरी तट और कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

webdunia
 
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति संभव है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं।
 
तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मामले, जानिए क्या है इन 10 प्रदेशों का हाल...