दिल्ली में अक्टूबर में बढ़े डेंगू के मरीज, 900 से अधिक मामले आए सामने

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (17:57 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों की कुल संख्या 1,876 हो गई है। दिल्ली नगर निगम की तरफ से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली में इस साल मलेरिया के 194 और चिकनगुनिया के 38 मामले दर्ज किए गए हैं।
 
रिपोर्ट के अनुसार 12 अक्टूबर तक डेंगू के मामलों की संख्या 1,572 थी। अगले सप्ताह 300 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए जिसके साथ ही इस साल 19 अक्टूबर तक दिल्ली में डेंगू के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,876 हो गई। सितंबर में डेंगू के 693 मामले दर्ज किए गए थे।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 2017 के बाद से 1 जनवरी से 19 अक्टूबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की सबसे अधिक संख्या है। उस साल इस अवधि के दौरान डेंगू के 3,272 मामले सामने आए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है जबकि 2021 में इस बीमारी से 23 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More