Publish Date: Mon, 14 Aug 2017 (14:49 IST)
Updated Date: Mon, 14 Aug 2017 (14:52 IST)
(सांकेतिक)
नई दिल्ली। राजधानी में जानलेवा बुखार डेंगू-चिकनगुनिया धीरे-धीरे जोर पकड़ता जा रहा है। पिछले 1 सप्ताह में डेंगू के 133 नए मामले सामने आने के साथ इस वर्ष बुखार से प्रभावितों की संख्या 496 पर पहुंच गई।
निगमों की तरफ से सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त तक राजधानी में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 496 हो गई। इसमें से 133 मामले पिछले 1 सप्ताह में आए। कुल डेंगू मरीजों में दिल्ली के पीड़ितों की संख्या 251 है।
मलेरिया के मरीजों की संख्या भी बीते सप्ताह 54 और बढ़कर 410 पर पहुंच गई। इसमें राजधानी के मरीज 193 हैं। चिकनगुनिया के मामले आलोच्य अवधि में 38 बढ़कर 283 हो गए। कुल मामलों में दिल्ली के 174 मरीज हैं। (वार्ता)