Hanuman Chalisa

नोटबंदी के खिलाफ था रिजर्व बैंक, आरटीआई से हुआ खुलासा

Webdunia
सोमवार, 11 मार्च 2019 (19:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि अब यह साफ हो गया है कि रिजर्व बैंक भी नोटबंदी के पक्ष में नहीं था लेकिन प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी के दबाव में बैंक ने उनके फैसले का समर्थन किया और इससे देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता जयराम रमेश तथा प्रोफेसर राजीव गौड़ा ने यहां कहा कि मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए नोटबंदी की घोषणा करते हुए दावा किया था कि इससे कालाधन खत्म होगा, फर्जी करंसी बंद होगी और आतंकवाद रुकेगा।
 
दोनों नेताओं ने कहा कि नोटबंदी को लेकर सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली एक जानकारी से अब खुलासा हुआ है कि मोदी की नोटबंदी की घोषणा के महज 2.30 घंटे पहले यानी 5.30 बजे रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की दिल्ली में 561वीं बैठक हुई थी। इस बैठक की औपचारिक जानकारी किसी को नहीं दी गई थी। सूचना में इस बैठक का विवरण भी दिया गया है।
 
बैठक के 6 पन्नों के विवरण में कहा गया है कि हमारे देश में कालाधन सोना, जमीन या रियल एस्टेट में रखा जाता है, कैश में नहीं रखा जाता इसलिए नोटबंदी का कालेधन पर कोई असर नहीं होगा जबकि मोदी दावा करते रहे कि नोटबंदी से कालाधन समाप्त हो जाएगा। बैठक में रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के अलावा बैंक के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास भी थे।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बैंक के तत्कालीन गवर्नर पटेल 3 बार संसद की 3 समितियों अधीनस्थ विधायी समिति, लोक लेखा समिति तथा वित्त मामलों की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए लेकिन हर बार उन्होंने यही कहा कि नोटबंदी का निर्णय सरकार ने लिया था और हमने उसका समर्थन किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग गुरुद्वारे में 40 घंटे से तनाव, छत पर डटे निहंग, सेना तैनात, जानिए क्या है पूरा विवाद?

बेबस मां की पुकार पर CM सोरेन का बड़ा एक्शन, ट्वीट के चंद घंटों में कलेक्टर ने पहुंचाई मदद

अब जवान लाशें ढोते-ढोते थक गया है देश, किस काम का ऐसा सिस्टम, जो हमारे बच्चों को बचा न सके?

मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, छत्तीसगढ़ में एंट्री; 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

अगला लेख